फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होली पर होगा मथुरा व वृंदावन के प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज की होली भव्य और दिव्य बनाने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है। कान्हा की नगरी में उमड़ने वाले देश-दुनिया के लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मार्गों का कायाकल्प किया जा रहा है। नगर निगम और संबंधित विभाग संयुक्त रूप से शहर के सौंदर्यीकरण अभियान में जुट गए हैं।
विज्ञापन

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर मार्ग, इस्कॉन रोड और श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। सड़कों के किनारे और डिवाइडरों पर सुंदर फूलों के गमले लगाए जाएंगे। अपर नगर आयुक्त अनिल ने बताया कि होली उत्सव के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्य चौराहों पर ब्रज की संस्कृति को दर्शाती कलाकृतियां बनाई जा रही हैं। सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें