वृंदावन। नगर के मां श्यामा बाई संस्थान में पंचायती रामलीला सभा का रामलीला कार्यक्रम गरबा नृत्य के साथ संपन्न हुआ। आदर्श रामलीला संस्थान के स्वामी लक्ष्मण गौड़ के नेतृत्व में महारास की प्रस्तुति हुई। रामलीला मंच पर ऐतिहासिक डांडिया कार्यक्रम भी किया गया।
रामलीला महोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मथुरा और वृंदावन की मातृशक्ति ने भाग लिया। चंचल एंड पार्टी ने देर रात्रि तक डांडिया गीतों की प्रस्तुति दी। मंच पर भारती आचार्य, प्रिया त्यागी, संजना शर्मा की एक के बाद एक प्रस्तुतियों ने देर रात तक मंच का आकर्षण बनाए रखा। पंचायती रामलीला सभा के संस्थापक आशीष गौतम चिंटू, ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष इं राजकुमार शर्मा, अध्यक्ष पंकज बंसल, धर्मेंद्र गौतम लीला भैया, उपाध्यक्ष पवन ठाकुर और उद्धव पंडित ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन राजेश पाठक और प्रभारी विनीत शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।