फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रंगजी मंदिर में नंदोत्सव में लट्ठे के मेले ने बिखेरा रंग

विज्ञापन
रंगजी मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव पर झूले में दर्शन देते रंगनाथ भगवान ।
विज्ञापन
वृंदावन। तीर्थनगरी वृंदावन के सुप्रसिद्ध श्री रंगनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को रोहिणी नक्षत्र के अनुसार पारंपरिक भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री गोपाल जी के विग्रह का विधिवत पंचामृत अभिषेक किया गया, जिसके बाद ठाकुर जी को भव्य रूप से शृंगारित कर झूले में विराजित किया। नंद बाबा और यशोदा के रूप में सजे आर. कृष्णन और सुधा कृष्णन ने ठाकुर जी को झूला झुलाते हुए भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार को नंदोत्सव के अंतर्गत आयोजित लट्ठे के मेले में पहलवानों ने अपने जौहर दिखाने का प्रयास किया। परंपरागत रूप से लट्ठ पर चढ़कर ध्वज (पताका) को छूने या उतारने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार ध्वज को सही ढंग से प्राप्त न कर पाने के कारण मंदिर प्रबंधन और भक्तगणों में कुछ हद तक निराशा देखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें