चौमुहां। ब्रह्माजी के मेला में कस्बे के पथवारी मंदिर पर शनिवार की रात रसिया दंगल हुआ। इसमें ओपी वर्मा, जीतू शर्मा अटल अखाड़ा राया एवं उमेश शर्मा अखाड़ा सत्तो शर्मा अतरौली के बीच मुकाबला हुआ।
जीतू ने अपनी मधुर आवाज में, जब बेटे से दूर हुई मां, तो फूट-फूट कर रोई, मां की ममता मां ही जाने और न जाने कोई, रसिया गाकर सबका मन जीत लिया। उन्होंने देवकी और कंस के बीच आकाशवाणी के समय हुई वार्ता को गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उमेश शर्मा ने जवाब देकर खूब तालियां बटोरीं। पूरी रात दोनों ओर से रामायण, महाभारत, भागवत आदि कथाओं पर रसिया हुए। अध्यक्षता कारे बाबा ने की। कमेटी ने जीतू शर्मा को विजयी घोषित किया। संचालन सभासद लाखन सिंह, रौतान सिंह व भूपाल सिंह ने किया। ठा. बिहारीलाल उर्फ पूरन सिंह सिसौदिया, कोतवाल बच्चू सिंह पहलवान, पवन वार्ष्णेय, कालू पहलवान, ईश्वर लाल, शिवराम, कुलदीप, श्याम सिंह, प्रहलाद सिंह, देवी, विष्णु, ओमप्रकाश, विजेंद्र, श्याम, रवि, विकास, गंगा सिंह, एनआर राजपूत आदि मौजूद थे।