फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मांट तहसील की सबसे बड़ी गोशाला बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। तहसील की सबसे बड़ी ऊधर गांव पंचायत की सरकारी गोशाला को बंद कर दिया गया है। यहां रह रहे गोवंश को अन्य गोशालाओं में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार ने न्याय और गांव पंचायत स्तर पर निराश्रित गोवंश के लिए गोशालाओं का निर्माण कराया गया था। तहसील क्षेत्र में सबसे बड़ी गोशाला गांव पंचायत ऊधर में बनाई गई। इसमें सरकार के साथ ही समाजसेवियों द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। यह गोशाला शुरू से ही विवादों में रही। इसके चलते प्रधान और पंचायत सचिव तक को निलंबित होना पड़ा था। यहां विचरण करने वाले गोवंश के लिए प्रति गोवंश पचास रुपये प्रतिदिन शासन स्तर से दिया जाता था।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पूर्व गोशाला की बिगड़ती स्थिति को देख इसका संचालन मथुरा के अनंत गो सेवा ट्रस्ट को दिया गया। उस वक्त यहां गरीब 1300 गोवंश थे। इसके बाद भी गोशाला की हालत में सुधार नहीं हुआ। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के बाद यहां हालात बेकाबू हो गए, और गोवंश मरने लगे। इसके बाद गोशाला को अस्थाई तौर पर बंद करने का निर्णय लिया गया। बीडीओ अभिमन्यु सेठ ने बताया कि ट्रस्ट के पास व्यवस्थाओं की कमी थी और गोवंश का जीवन खतरे में था, इसलिए गोशाला को फिलहाल बंद कर यहां से करीब 800 गोवंश को राल गोशाला भेज दिया गया है। ट्रस्ट को नोटिस दिया गया है। वहीं ट्रस्ट की सचिव रुपाली अग्रवाल ने बताया कि बरसात के कारण गोशाला में जलभराव हो गया था, पानी निकासी का कोई साधन नहीं था, इसलिए गायों को राल, मांट मूला, नसीटी, सुरीर व जाबरा की गोशालाओं में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें