मथुरा। वृंदावन का परिक्रमा मार्ग जल्द ही फसाड लाइटिंग से जगमगाएगा। रंग-बिरंगी रोशनी में केसीघाट की अलग ही छटा श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी। इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कार्ययोजना तैयार की है। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
वृंदावन में परिक्रमा का प्रमुख प्राचीन और सांस्कृतिक महत्व है। श्रद्धालुओं का सर्वाधिक आगमन और परिक्रमा मार्ग से होता है। इसके सौंदर्य को बढ़ाने और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने यहां फसाड लाइटिंग लगवाने की निर्णय लिया है। योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
सीईओ एसबी सिंह ने बताया कि रोशनी से न केवल श्रद्धालुओं को आकर्षक करेगी, बल्कि मार्ग का धार्मिक और पर्यटन महत्व भी बढ़ेगा। इससे वृंदावन आने वाले देश-विदेश के भक्तों को परिक्रमा का अनुभव और अधिक मनोहारी हो सकेगा। इस कार्य में करीब 24 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।