नौगांव में पानी भरने से खराब हुई गेहूं की फसल को दिखाते पीड़ित परिवार।
- फोटो : MATHURA
छाता (मथुरा)। गांव नौगांव निवासी एक दंपती ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है।
गांव के हुकम सिंह व उसकी पत्नी पूरन देवी का कहना है कि वह अपने खेत पर गेहूं की फसल को देखने गई थी। उसके खेत में गेहूं की कटी हुई फसल में पानी भरा हुआ मिला। उसकी फसल खराब हो गई। पड़ोसियों ने उसके खेत में पानी भर दिया। जब वह इसकी शिकायत पड़ोसियों से करने गई तो उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बचाने आए पति को भी मारापीटा।
पूरन देवी ने थाने में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो दोनों आत्महत्या कर लेंगे। पुलिस ने आरोपियों के घर दविश दी, मगर वे भाग गए।