फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जांच में निकला प्रतिबंध मांस, होगी गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन रोड स्थित मुकुंद बिहार कॉलोनी में चल रहे अवैध कट्टीघर से बरामद किया गया मांस जांच में प्रतिबंधित निकला है। जांच के बाद पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। हांलाकि गोवध अधिनियम के तहत पुलिस पहले ही कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन

बीते दिनों हाईवे के गोवर्धन रोड स्थित मुकुंद बिहार कॉलोनी की एक गली में इलियास, इस्लाम हाजी, नदीम, शाहरुख, विलाल, करमान और गुल्ला, ये सभी मिलकर कबाड़ की गोदाम की आड़ में अवैध कट्टीघर चला रहे थे। मांस को विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था। भनक लगने पर 9 जनवरी को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मुकुंद बिहार कॉलोनी पहुंचे। यहां जमकर हंगामा काटा। इस दौरान किसी ने कबाड़ के दो गोदाम में आग लगा दी। हंगामा होने लगा और कॉलोनी में तनाव का माहौल बन गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया और मौके से 45 किलो मांस बरामद कर जांच के लिए वेटरनरी विवि भेजा था। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट में बरामद किया गया मांस प्रतिबंधित मिला है। अब आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें