फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धान की आवक बढ़ने से मंडी में लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ने से बुधवार को सुबह से ही भारी जाम लग गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर फसल लेकर पहुंचे किसानों की लंबी लाइन लगने से मंडी में आने जाने वाले रास्ते और नगर के चहुंओर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए।
विज्ञापन

आढ़तियों के फड़ों पर पहले से ज्यादा माल होने के कारण किसानों को अपनी फसल उतारने के लिए घंटो इंतजार करना पडा। जाम खुलवाने के लिए मंडी में कोई कर्मचारी दिखाई नहीं दिया। नगर के आसपास सैकडों गांव मौजूद हैं। सभी गांवों से अन्नदाता धान की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। धान की फसल ज्यादा आने के कारण नगर में चहुंओर जाम लगना आम बात हो गई है। मंगलवार को भी विभिन्न गांवों से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में धान लेकर मंडी पहुंचे। इससे नगर के सभी मार्ग अवरूद्ध हो गए और मंडी के चहुंओर के मार्ग जाम से कराह उठे। उधर मौसम खराब होने के कारण अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी गईं। मंडी सचिव उमेश चौधरी ने बताया कि धान की आवक ज्यादा होने के कारण जाम लगा है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता को समझाया गया है कि वह गलत दिशा में वाहन न चलाएं, जिससे जाम लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें