फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्राइम विंग ने गिरफ्तार किए दो युवक, दोनों से मिली इतनी चांदी...पुलिसकर्मी रह गए हैरान

Tue, 28 Jan 2025 09:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा रेलवे स्टेशन से क्राइम विंग टीम ने दो युवकों को दबोच लिया। इनके पास से 41 किलोग्राम चांदी बरामद की गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और बरामद चांदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जंक्शन से सोमवार रात 11 बजे क्राइम विंग और आरपीएफ की टीम ने चांदी लेकर जा रहे दो युवकों को पकड़ा। इनके पास से 41.130 किलोग्राम चांदी बरामद हुई।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म एक पर आगरा क्राइम विंग हेड कांस्टेबल अजयपाल सिंह मीना व आरपीएफ एएसआई रामनरेश यादव और देव प्रताप गश्त कर रहे थे। इस दौरान दो युवक कोटा जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए थे। 

दोनों के पास एक-एक बैग था। टीम को शक हुआ दोनों उनके पास जानकारी ली तो दोनों युवक कुछ बोल नहीं सके। टीम ने बैग की तलाशी ली तो उसमें सात ईंटें रखीं थीं, जिनका वजन 41 किलोग्राम से अधिक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह कोटा बिक्री करने के लिए ले जा रहे थे। पकड़े गए दोनों युवक थाना सादाबाद जिला हाथरस के निवासी हैं। ये दोनों चांदी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि जीएसटी टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें