मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से हाइवे पर जयगुुरुदेव आश्रम के निकट आयोजित दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सतपाल महाराज ने कहा कि परमात्मा घट-घट वासी है।
मनुष्य का हृदय ही परमात्मा का वास्तविक मंदिर है। इसमें साधक परमात्मा का दर्शन और साक्षात्कार करता है। परमात्मा का दर्शन सद्गुरु की कृपा से ही संभव है। इस अवसर पर भजन संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु झूमते रहे। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।