फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो साल से हेल्थ एटीएम से नहीं हुई कोई जांच

विज्ञापन
जिला अस्पताल के कमरा नंबर 9 के अंदर रखा हेल्थ एटीएम।
विज्ञापन
मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए तीन साल पहले हेल्थ एटीएम लगाया गया था। इस मशीान से 23 बीमारियों की जांच 15 से 20 मिनट में होती है। लेकिन काफी समय से एटीएम वजन तौलने की मशीन बनकर रह गया है। अमर उजाला की पड़ताल में यह सामने आया कि अन्य सभी जांचें बंद पड़ी हैं। चिकित्सालय के कर्मचारी भी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के कमरा नंबर 9 में विधायक श्रीकांत शर्मा ने 25 अक्तूबर 2022 को हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया। हेल्थ एटीएम लगने के बाद ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन स्तर, ब्लड शुगर, यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन, वजन, ऊंचाई, ईसीजी समेत अन्य 23 जांच आसानी से हो किए जाने का दावा किया गया। कुछ दिनों तक मरीजों को एटीएम का फायदा भी मिला। जांच कराने के बाद जांच रिपोर्ट भी मशीन से दी जा रही थी। लेकिन अस्पताल प्रशासन के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह सुविधा कुछ दिनों में ही दम तोड़ गई। अस्पताल के कर्मचारी बताते हैं कि करीब दो साल से इस हेल्थ एटीएम को केवल वजन तौलने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां तक कि हेल्थ एटीएम पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारी इसकी चार्जिंग भी नहीं करते हैं। इस तरह मरीजों के लिए शुरू की गई यह सेवा कुछ ही दिनों में बदहाली का शिकार हो गई।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि मशीन खराब नहीं है। एलएफटी किट न होने के कारण कुछ जांच नहीं हो रही है। इसके लिए हेल्थ एटीएम लगाने वाली कंपनी को किट की डिमांड भेज दी है। यदि स्वास्थ्य कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



स्वयं जांच कर रिपोर्ट निकाल सकते हैं मरीज
- जिला अस्पताल लगे हेल्थ एटीएम के कई फायदे हैं। इसके लिए मरीज को लैब में जाकर खून, यूरिन का नमूना देने की आवश्यकता नहीं होती है। मशीन में लगे सेंसर पर अंगुली रखने से ब्लड ग्रुप की जानकारी हो जाती है। इसके साथ ही एटीएम में अलग-अलग उपकरणों के माध्यम से मरीज की विभिन्न जांच हो जाती हैं और साथ ही उसकी जांच रिपोर्ट भी निकल आती है। कुछ जांच तो ऐसी हैं जिसके लिए मरीज को किसी स्वास्थ्यकर्मी की मदद की आवश्यकता भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें