जीएसटी कम होने के बाद इलैक्ट्रोनिक्स सामान देखते ग्राहक।
मथुरा। सरकार द्वारा जीएसटी के 28% और 12% स्लैब हटाने के बावजूद अभी तक इसका असर बाजार पर पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहा है। ग्राहक दुकानों पर केवल रेट पूछने के लिए आ रहे हैं। खरीदारी में अभी ज्यादा तेजी नहीं है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान की रेटों में असर केवल बड़े स्क्रीन वाले टीवी, एसी और फ्रीज आदि उत्पादों में आए हैं।
होली गेट स्थित दुकानदार विकास सुराना ने बताया कि छोटी स्क्रीन वाली टीवी और अन्य सामान की कीमतें अभी भी लगभग वही हैं। हालांकि उम्मीद है कि नए स्लैब के लागू होने से बिक्री में 25% तक वृद्धि होने की संभावना है। उनका कहना है कि जैसे ही ग्राहकों को वास्तविक लाभ दिखेगा, बाजार में खरीदारी की गति बढ़ सकती है। अन्य दुकानदारों का कहना है कि रेट में अंतर धीरे-धीरे ग्राहकों तक पहुंचेगा, और त्योहारी सीजन के साथ ही बाजार में वास्तविक उछाल देखने को मिल सकता है। संवाद