फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शादी का दबाव बनाने पर की थी युवती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीजी मुकुंदम गेस्ट हाउस में पंजाब की युवती संचालक पर शादी का दबाव बना रही थी। संचालक उसकी मांगों को पूरा करके परेशान हो गया था। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया तो वह पुलिस की धमकी देने लगी। गुस्से में आकर उसने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

सीओ संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी गेस्ट हाउस संचालक राजस्थान के झुंझुनू निवासी सुनील शर्मा के युवती से संबंध थे। पंजाब की फजाल्किा की रहने वाली सुनीता रानी का शव गेस्ट हाउस के बाथरूम में मिला था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संचालक भाग गया था। पुलिस ने उसे और उसके साथी जैंत के नारायनपुर निवासी अनिल को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने बताया कि सुनीता, सुनील से शादी करने का दबाव बना रही थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें