मथुरा। शहर कोतवाली इलाके के एक होटल के कमरे में सोमवार को युवती पर चाकू से वारकर खुद को भी घायल करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। जांच में पता चला है कि युवक दोस्ती का दबाव बनाता था। युवती ने इससे इन्कार किया तो उसे फोन कर होटल में बुलाया और चाकू से वार कर घायल कर दिया।
इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि बलदेव इलाके की रहने वाली स्नातक की छात्रा के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि विकास निवासी मांट, जो कि गुरुग्राम में नौकरी करता है। वह काफी से समय उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। उसे पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।
सोमवार को उसे बेटी को फोन कर जन्मभूमि के पास लिंक रोड स्थित होटल नंद पैलेस में बुलाया। वहां बेटी को कमरे में बंद कर दोस्ती करने को कहा। बेटी ने मना किया तो उसके चेहरे, हाथ और जांघ पर चाकू से वार किए। इसके बाद खुद को भी घायल कर लिया। इस घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।