मथुरा। श्रीखाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा आज शहर में भव्य निशान यात्रा निकाला जाएगी। इसके साथ ही चार दिवसीय फागुन महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा।
ट्रस्ट के संस्थापक राजीव अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार (आज) सुबह 9 बजे कृष्णा नगर स्थित विपिन नर्सिंग होम के पीछे से निशान यात्रा निकाली जाएगी जो भूतेश्वर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न होगी। लगभग 251 निशान बाबा को अर्पित किए जाएंगे।
अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बताया कि 21 फरवरी को बाबा श्याम का अभिषेक कार्यक्रम होगा। उपाध्यक्ष प्रियांक मल्होत्रा एवं कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि 22 को बाबा श्याम का मेहंदी कार्यक्रम विपिन मित्तल के निवास स्थान पर होगा। मेहंदी संयोजक महेश मित्तल के सानिध्य में यह कार्यक्रम होगा। 23 को मसानी लिंक रोड स्थित फ्लोरेंस गार्डन में श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा। इसमें बरेली की भजन प्रवाहक अंजलि द्विवेदी, पटियाला से विशाल शैली तथा भीलवाड़ा (राजस्थान) से अनुज पारीक भजनों से बाबा श्याम को रिझाएंगे। इस दौरान संस्था सचिव आलोक जैन, भूपेंद्र गर्ग, सुनील वर्मा, लवनीश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, गौरव जैन, रोहित सैनी, राम खंडेलवाल, मोहित मित्तल आदि मौजूद रहे।