फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वन एवं पर्यावरण मंत्री ने अहिल्यागंज में परखी पौराणिक वन की हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने रविवार को मथुरा-वृंदावन रोड स्थित अहिल्यागंज में नए स्वरूप में विकसित हो रहे पौराणिक वन की हरियाली परखी और पौधा रोपा। साथ ही मथुरा-वृंदावन को हरित व स्वच्छ शहर बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वह राधाकुंड के जुलैंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मथुरा आए थे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने हर घर में फलदार पौधा लगाने का आह्वान किया। कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर या आसपास में एक पौधा लगाए तो शहर की हरियाली कई गुना बढ़ सकती है। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। इससे पहले उन्होंने अहिल्यागंज में पौरा वन का निरीक्षण किया और अधिकारियों से वन क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, पौधों की सुरक्षा और जल प्रबंधन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिक से अधिक हरित क्षेत्र विकसित करने को कहा, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को यहां बेहतर वातावरण मिल सके। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से विकास कार्य पूरा करने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें