फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भक्ति, संगीत और संस्कृति के अद्भुत संगम के साथ ब्रजरज उत्सव का आगाज

विज्ञापन
 ब्रज रज उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती नृत्यांगना यास्मीन सिंह।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। भक्ति, संगीत और संस्कृति के अद्भुत संगम के साथ रविवार को ब्रजरज उत्सव का आगाज हो गया है। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने अधिकारियों व विधायकों के साथ गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन कथक नृत्यांगना यास्मीन सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ब्रज की रज-रज में संगीत और राधा-कृष्ण की लीलाओं का वास है। यही कारण है कि यहां की रज आज भी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बनी हुई है। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक पर्व नहीं, बल्कि ब्रज की आत्मा, संस्कृति और भक्ति का जीवंत उत्सव बन चुका है। इससे पूर्व शुभारंभ के दौरान पुष्पवर्षा, मंगल गीतों का भी गायन किया गया। इसके बाद कैबिनेट
मंत्री, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र समेत विधायक व अधिकारियों ने मेले में हस्तशिल्प स्टॉलों का अवलोकन किया।
साथ ही ब्रज की लोक कलाओं, गोसेवा, ग्रामीणों द्वारा तैयार उत्पादों और चित्रकला से सजीधजीं स्टॉल देखकर मंत्री व विधायक खरीदारी करने लगे। कृष्ण भक्ति के मधुर भजनों की धुन पर रेलवे ग्राउंड गूंजता रहा। स्थानीय कलाकारों की टोलियों ने रसिया गीतों और मुरली वादन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंच के चारों ओर सजी दीपमालाएं और रंगोलिओं ने उत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया। इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, मेघ श्याम सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, सीईओ श्याम बहादुर सिंह, एमवीडीए सचिव अरविंद द्विवेदी, एसीईओ मदन चंद्र दुबे, ओएसडी प्रसून द्विवेदी, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, गीता शोध संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज कन्हैया मित्तल का होगा कार्यक्रम
ब्रज रज उत्सव के पहले दिन कथक नृत्यांगना यास्मीन सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी। दर्शकों के कानों में जैसे ही घुंघरुओं की झंकार गूंजी तो पूरा पंडाल भक्ति और सौंदर्य के रंग में रंग गया। नृत्यांगना ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप से लेकर रासलीला तक की झलकियों को अद्भुत भाव और लय में पिरोया। मंच पर उनकी हर मुद्रा, दृष्टि और भावभंगिमा मानो मथुरा-वृंदावन की गलियों में बिखरे भक्ति रस को समेटे हुए हैं। इस अलौकिक अनुभूति से दर्शक भावविभोर होने लगे और पूरा पंडाल तालियों से गूंजने लगा। इसी कड़ी में सोमवार को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें