फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गंगाजल की रफ्तार थमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में गोकुल बैराज से होने वाली गंगाजल आपूर्ति पिछले कुछ दिनों से चरमरा गई है। बैराज पर लगे मुख्य पंप सेट में तकनीकी खराबी आने के कारण शहर के करीब छह वार्डों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई है, जिससे स्थानीय करीब 15 हजार नागरिकों को निजी संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। हालांकि अधिकारी रविवार रात तक पंप सेट ठीक कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गोकुल बैराज से रोजाना 25 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति की जाती है। इस पूरी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बैराज पर 120-120 हॉर्स पावर (एचपी) के दो पंप सेट और एक बड़ा 240 एचपी का पंप सेट स्थापित है। इनमें से मुख्य 240 एचपी वाले पंप सेट में पिछले दो दिन से तकनीकी खराबी आ गई है। इस वजह से पाइपलाइन में जरूरी पानी का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। इससे पानी आगे के क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस तकनीकी खराबी के कारण नगर निगम के वार्ड संख्या 54, 44, 30, 20 (एक हिस्सा), 22 और 42 में जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई।
स्थानीय निवासी निजी संसाधनों, जैसे सबमर्सिबल पंप, हैंडपंप के सहारे हैं। जलकल विभाग ने इन क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति की व्यवस्था की है। महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने बताया है कि पंप सेट की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सोमवार सुबह तक पंप सेट के चालू होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रभावित वार्डों में गंगाजल आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें