फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पशुपतिनाथ के पांचों मुखों का अलग है मतलब

विज्ञापन
मथुरा। पशुपतिनाथ के दर्शन कर लौटते हुए ब्रजवासियों का दल।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कैलाश मानसरोवर के दर्शन करने के उपरांत ब्रजवासियों का दल शनिवार को काठमांडू पहुंचा, जहां बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बाबा पशुपतिनाथ के हर मुख का अलग मतलब है।
विज्ञापन

कोसीकलां से दूसरी बार 30 शिवभक्तों का दल 25 जुलाई को कैलाश मानसरोवर के लिए रवाना हुआ। इसमें 9 महिलाएं शामिल हैं। यात्रियों ने मंदिर के समीप परंपरागत नेपाली नृत्य का आनंद लिया। यात्रा में शामिल सुभाष गोयल, अनिल प्रधान, राजेंद्र रूहेला ने बताया कि पशुपतिनाथ विग्रह में चार दिशाओं में चार मुख और ऊपरी भाग में पांचवां मुख है। प्रत्येक मुखाकृति के दाएं हाथ में रुद्राक्ष की माला और बाएं हाथ में कमंडल है। प्रत्येक मुख अलग-अलग गुण प्रकट करता है।
रजनी मित्तल, नितिन अग्रवाल, रूचि गोयल, गौरव ने बताया कि रविवार को यात्रियों का दल पोखरा के लिए रवाना होगा। जहां मनोकामना देवी एवं जलेश्वर महादेव आदि स्थानों के दर्शन कर 6 अगस्त को वापस लौटेगा। मुकेश जैन, जगदीप गोयल, अनिता रूहेला, मंजू, अंजू, सतीश सिंघल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें