फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ग्राम पंचायतों में बनाए गए 3,438 शौचालयों की पहली किस्त जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 3,438 शौचालयों के लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र के खाते में पहली किस्त के रूप में 6 हजार रुपये भेजे गए हैं। जिन लाभार्थियों को पहली किस्त भेजी गई है, उन्हें घरों में शौचालय निर्माण के बाद फिर दूसरी किस्त दी जाएगी।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का जीवन स्तर सुधारने में जुटे पंचायती राज विभाग को मिले ऑनलाइन आवेदनों में चयनित 3,438 पात्रों के खातों में 20.86 लाख रुपये की रकम जा चुकी है। पहली किस्त भेजे जाने के बाद सभी पात्रों को अपने घरों में शौचालय बनवाने का काम शुरू कराना होगा। पंचायती राज विभाग की ओर से बलदेव में 779, चौमुहां में 183, छाता में 440, फरह में 335, गोवर्धन में 686, मांट में 59, मथुरा में 315, नंदगांव में 294, नौहझील में 212 और राया में 135 समेत अन्य ब्लॉकों में शौचालयों का निर्माण कराया गया है। जिला पंचायती राज विभाग धनंजय जायसवाल ने बताया कि सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त करने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन उचित तरीके से करने पर जोर दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण जनजीवन साफ-सुथरा और स्वच्छ वातावरण करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें