फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साइबर शातिरों के गढ़ में खुलेगा जिले का पहला साइबर थाना

Fri, 22 Sep 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोवर्धन के हथिया गांव में पुलिस ने दो बीघा जमीन की चिन्हित
विज्ञापन

- हाईटेक संसाधनों और साइबर एक्सपर्ट पुलिस से लैस होगा थाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। साइबर शातिरों के गढ़ कहे जाने वाले गोवर्धन के हथिया गांव में जिले का पहला साइबर थाना खुलेगा। वैसे तो साइबर थाना रेंज स्तर पर खोला जाता है, लेकिन मथुरा के साइबर शातिरों से निपटने के लिए इसे यहां भी खोला जा रहा है। दो बीघा जमीन चिन्हित कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। जमीन और थाना निर्माण के लिए बजट जारी होते ही यहां काम शुरू हो जाएगा।
हथिया गांव में आए दिन पुलिस की दबिश होती है। यहां के साइबर शातिरों ने देश के कई हिस्सों में लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। तीन माह पहले पुलिस और गांव के सभ्य लोगों के बीच पंचायत तक हुई थी। इसमें पंचायत ने साफ कहा था कि जो भी युवा इस अपराध में पकड़ा जाएगा, उस पर मुकदमे से अलग पंचायत भी जुर्माना लगाएगी।
विज्ञापन


हाईटेक संसाधनों से लैस होगा थाना
साइबर थाने में हाईटेक कंप्यूटर के साथ ही सॉफ्टवेयर होंगे, जिनके जरिये साइबर शातिरों को ट्रैक किया जा सकेगा। तकनीक में महारत हासिल पुलिस महकमे से चुनिंदा अफसर, कर्मियों को यहां तैनाती दी जाएगी। इस थाने के खुलने के बाद लोगों को साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए आगरा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। थाने पर आने वाले साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित कार्रवाई के माध्यम से सहायता प्रदान करना, फ्रॉड होने पर हैकर के खाते को सीज कराना, सोशल मीडिया संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना, थाने पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों के विवेचकों को तकनीकी सहायता प्रदान करना आदि काम होंगे।
विज्ञापन



साइबर थाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। प्रयास हैं कि जल्द से जल्द साइबर थाना खोल दिया जाए, ताकि साइबर संबंधी अपराध से जुड़े मुकदमे यहां दर्ज हो सकें।
- अवनीश मिश्रा, एसपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें