फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दंगल में आखिरी कुश्ती बराबरी पर छूटी

विज्ञापन
फोटो कारब कुश्ती दंगल में दांव-पेंच दिखाते पहलवान
विज्ञापन
महावन। तहसील क्षेत्र के गांव कारब में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों और जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। दंगल की आखिरी और सबसे बड़ी कुश्ती पांच लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल के इनाम पर हुई। भारत केसरी कारब निवासी अंकित पहलवान ने हरियाणा केसरी अजय गुर्जर पहलवान के बीच 15 मिनट चली आखिरी कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस दौरान दोनों पहलवानों को खूब तालियां मिलीं।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ राष्ट्रीय संत कार्ष्णि बालयोगी जी महाराज, पुराण मनीषी आचार्य कौशिक और कुश्ती दंगल कमेटी के पदाधिकारियों ने बजरंगी हनुमान जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद एक हजार रुपये की कुश्ती से मुकाबलों का सिलसिला शुरू हुआ। अलग-अलग भार वर्गों में रिंकू, सोनू, जनक, दीपक, हर्ष, सौरभ और शंकर सहित कई पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। 31 हजार रुपये की कुश्ती चंदू पहलवान और रामेश्वर पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। इसके बाद 51 हजार रुपये की कुश्ती में हैप्पी पहलवान और श्यामवीर पहलवान आमने-सामने रहे। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। दंगल में दर्जनों अन्य कुश्तियां भी कराई गईं।
आखिरी कुश्ती में राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दोनों पहलवानों का हाथ मिलाकर मुकाबले की शुरुआत कराई। रेफरी की भूमिका निहाल सिंह, सुभाष पहलवान, मुरारीलाल, हरिभान, महेश और भगवान सिंह ने निभाई। इस दौरान ग्राम प्रधान शिशिर चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सत्यपाल चौधरी, भरत सिंह, थान सिंह, रामवीर, लोकेश चौधरी, गुड्डू प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

फोटो कारब कुश्ती दंगल में दांव-पेंच दिखाते पहलवान

फोटो कारब कुश्ती दंगल में दांव-पेंच दिखाते पहलवान

फोटो कारब कुश्ती दंगल में दांव-पेंच दिखाते पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें