बलदेव (मथुरा)। दघेंटा, बलदेव रजबहा तथा इससे जुड़ी माइनरें कई माह से सूखे पड़े हैं। सिंचाई विभाग ने डीएम के आदेशों को भी हवा में उड़ा दिया है। किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधि भी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
तीन दिन पूर्व डीएम ने बलदेव रजबहा का निरीक्षण किया था तथा सिंचाई विभाग को शीघ्र पानी छोड़ने के आदेश दिए थे। डीएम के आदेश भी सिंचाई विभाग ने हवा में उडा दिए। किसानों में आक्रोश है। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर लेखराज सिंह प्रधान, सत्यप्रकाश कटारा, ब्लाक प्रमुख राजपाल सिंह, आदि ने सभी रजबहा में पानी छोड़े जाने की जिला प्रशासन से मांग की है।