फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लाल किले की आकृति में सजाया जाएगा मेला द्वार

विज्ञापन
मथुरा। पत्रकारों से वार्ता करते श्री अग्रवाल सभा रजि. मथुरा के पदा​धिकारी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। श्री अग्रवाल सभा का 7 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 20 से 26 सितंबर तक आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मसानी रोड स्थित अग्रसेन वाटिका में बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि मुख्य मेला द्वार को लाल किले की आकृति में सजाया जाएगा और मंच भी 50 फीट ऊंचा होगा।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन 20 सितंबर को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के साथ होगा। इसके अलावा अग्र वाटिका पर दिव्यांग सेवा शिविर दोपहर 3 बजे से लगेगा। 21 को प्रातः 10 बजे श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सा संस्थान गोवर्धन रोड पर शिविर का समापन होगा। इस दिन रक्तदान शिविर, पौधरोपण और दीपदान कार्यक्रम होंगे।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल तथा प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का ने बताया कि 22 को महोत्सव का प्रमुख दिन होगा। इस दिन पुष्पांजलि समारोह प्रातः 7 बजे से कुशक गली अग्रसेन अतिथि भवन तथा 8 बजे से अग्रवाटिका पर होगा। तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला पर ध्वजारोहण, हवन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, मंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल ने बताया कि 23 को भव्य अग्रसेन शोभायात्रा शाम 4 बजे से चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज से निकाली जाएगी। होलीगेट पर महाराजा अग्रसेन के स्वरूप और राजकुमारों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल तथा सह मीडिया प्रभारी जगत बहादुर अग्रवाल ने बताया कि 24 से 26 सितंबर तक अग्रसेन मेला बीएसए डिग्री कॉलेज में लगेगा।
महावीर मित्तल, सुरेश चौधरी, राजकुमार रद्दी, मुख्य जयंती संयोजक प्रदीप अग्रवाल, धीरज गोयल, प्रदीप अग्रवाल, अनुराग सिंघल, अतुल शोरावाला, महिला समिति अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, संयोजक आशा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें