फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नियुक्ति पत्र पाकर खिले मुख्य सेविकाओं को चेहरे

विज्ञापन
मथुरा। मुख्य सेविकाओं के साथ खड़े कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने मुख्य सेविका के पद पर नियुक्ति हुईं महिलाओं को बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाकर उनके चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी भर्तियां निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हुई हैं। योग्य लोगों को नौकरियां मिल रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि विभाग में 20 वर्ष के बाद मुख्य सेविका पद पर भर्ती हुई है। इस पद पर केवल महिला अभ्यर्थियों का ही चयन किया जाता है।। सभी 16 अभ्यर्थियों को कड़ी मेहनत के आधार पर चयनित किया गया है।
उन्होंने बताया कि अब ऑनलाइन तैनाती के लिए जिले का विकल्प दिया जाएगा। चयनित मुख्य सेविकाओं ने कहा कि वह पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य करेंगी। प्रमाण पत्र कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने प्रदान किए। एक मुख्य सेविका अनुपस्थित रहीं। इससे पूर्व सीडीओ मनीष मीना ने अतिथियों का स्वागत किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी अशोक सिंह, योगेन्द्र सिंह, यतींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें