फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बकाया वूसली के लिए विद्युत निगम ने चलाया डोर-टू-डोर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। विद्युत निगम ने दो दिवसीय अभियान के तहत मंगलवार को डोर-टू-डोर जाकर बकाएदार उपभोक्ताओं से बकाया बिल वसूली की। अभियान के दौरान 27 टीमों ने करीब 2500 उपभोक्ताओं से 18 लाख रुपये की वसूली की।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि मंगलवार काे एसडीओ कोसी मनीष कुमार सिंह, एसडीओ छाता रवि रंजन, एसडीओ चौमुहां सर्वज्ञ श्रीवास्तव के निर्देशन में 10 अवर अभियंता और 17 टीजी-2 की टीमों ने डोर-टू-डोर जाकर बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 70 उपभोक्ताओं के लोड में वृद्धि की गई। 110 उपभोक्ताओं के बिल सही किए जाएंगे। जबकि 25 मीटर परिसर से बहार किए जाएंगे। वहीं 40 उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदले जाएंगे।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि दिल्ली गेट के उपभोक्ताओं को चेतावनी दी कि सात दिन के अंदर बकाया जमा कर दें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। अभियान में जेई अनूप गौड, रोहित वर्मा, संतोष सिंह, राहुल साहू, टीजी-टू कुलभूषण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें