फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बुजुर्ग बोझ नहीं, समाज की विरासत हैं

विज्ञापन
0कोसीकलां में वृद्धजन को सम्मनित करते अतिथिगण। संवाद
विज्ञापन
कोसीकलां। अग्रवाल सभा के तत्वावधान में अग्र वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों एवं छात्र-छात्राओं को अग्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। नगर के सभी अग्रबंधुओं ने माधवी रसोई में व्यंजनों का आनंद उठाया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. जगदीश जिंदल, श्याम जिंदल, गोपाल जिंदल, पुनीत जिंदल, अग्र गौरव सम्मान के दिलीप अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, माधवी रसोई के उद्यमी भगवत प्रसाद अग्रवाल, गोपाल मुनीम, विष्णु अग्रवाल, गोविंद आढती, हरीशंकर विशम्भरिया, डाॅ. नरेश अग्रवाल आदि ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप जलाया। अतिथियों ने समाजसेवा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि वृद्धावस्था जीवन का सत्य है। बुजुर्गों को बोझ नहीं समझना चाहिए वह तो समाज की विरासत हैं।
कार्यक्रम में शकुंतला, मूर्ति देवी, दर्शन देवी जैन, बाबूलाल अग्रवाल, ललतेश अग्रवाल, सुशीला जैन, अंगूरी जैन, प्रेमवती, पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, कपूर चंद जैन, नेमचंद अग्रवाल आदि वृद्धजनों तथा भीमचंद गोयल, हर्ष अग्रवाल, शौर्य गोयल, आकाश जैन, कनिका अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, लवंया आदि छात्र-छात्राओं को अग्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव जाविया, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, संयोजक देशबंधु अग्रवाल, अजय गोयंका, जगदीश गोयल, दिनेश बठैनिया, रोशनलाल सौखिया आदि मौजूद थे। संचालन मोहन अग्रवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें