फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तापमान गिरने और कोहरे से सांस रोगियों की दिक्कत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लगातार सर्द हो रहे मौसम और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दमा, अस्थमा और सांस से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे मरीजों पर इसका ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 50 से अधिक मरीज ऐसी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि सर्द मौसम और कोहरा मिलकर हवा को प्रदूषित कर देते हैं। इससे सांस लेने में तकलीफ होती है। सुबह का समय घातक साबित हो रहा है। इस समय तापमान कम होने से हवा भारी रहती है। धुंध-कोहरे में नमी के साथ धूल-कण अधिक सक्रिय हो जाते हैं।
फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी डॉक्टरों ने रोगियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बताया कि घर से बाहर निकलते समय कई परत वाले गर्म कपड़े, टोपी, दस्ताने और स्कार्फ पहनें, जो नाक-मुंह को भी ढकें। ठंडी हवा सीधे फेफड़ों में न जाए। मुंह की बजाय नाक से सांस लेने की कोशिश करें, नाक हवा को गर्म और फिल्टर करती है। सुबह-शाम उबले पानी की भाप लेने से सांस की नलियां खुलती हैं और बलगम पतला होता है। कमरे को साफ रखें, धूल-मिट्टी से बचाएं, पुराने गद्दे-कालीन हटा दें और कमरे को हवादार रखें। फ्लू और निमोनिया के टीके लगवाए, क्योंकि संक्रमण से लक्षण बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

धूम्रपान और तंबाकू के धुएं से पूरी तरह दूर रहें। बार-बार साबुन से हाथ धोकर संक्रमण से बचें। हरी सब्जियां, फल, सूप, अदरक, तुलसी और गुड़ का सेवन करें, और तला-भुना खाने से बचें। हमेशा अपना इनहेलर (बचाव दवा) साथ रखें और डॉक्टर के बताए अनुसार इस्तेमाल करें। डॉक्टर की सलाह से घर के अंदर हल्के व्यायाम या योग-प्राणायाम करें, लेकिन ठंड में बाहर ज्यादा व्यायाम न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें