फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला श्रद्धालुओं की चेन और नकदी लेकर कार चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। दिल्ली से किराए पर कार लेकर दर्शन के लिए आई महिला श्रद्धालुओं की सोने की चेन और नकदी लेकर चालक चंपत हो गया। महिलाओं ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के जाफरपुर निवासी गीतिका गुरुवार को दिल्ली के भजनपुरा निवासी मौसेरी बहन महक के साथ सिकंदरपुर से किराए की कार लेकर वृंदावन में दर्शन करने आई थीं। हरियाणा नंबर की कार के चालक सुमित ने उन्हें नगर के छटीकरा मार्ग स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में उतारते वक्त अपना मोबाइल नंबर दिया। कार चालक ने महिला श्रद्धालुओं से मंदिर जाते समय कहा कि भीड़ के कारण सोने की चेन और पर्स से नकदी चोरी हो सकती है। इसलिए अपनी चेन और पर्स कार में ही रख दें।
इस पर महिलाओं ने अपनी चेन और पर्स कार में ही रख दिया। महिलाओं का कहना है कि पर्स में 11 हजार रुपये रखे थे। जब वे दर्शन कर पार्किंग पर पहुंची तो कार और उसका चालक वहां नहीं थे। जब महिलाओं ने चालक को फोन किया तो उसका नंबर बंद मिला। इस मामले में गीतिका ने कार चालक सुमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरे की जांच के साथ चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें