फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी नशेबाज: चालक, परिचालक तो छोड़िए...स्टेशन प्रभारी भी झूमते मिले, एआरएम के निरीक्षण में खुल गई पोल

Thu, 04 Dec 2025 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के पुराने बस स्टैंड पर एआरएम ने अचानक निरीक्षण किया। यहां चालक और परिचालक के साथ ही स्टेशन प्रभारी भी नशे में झूमते मिले। 
विज्ञापन
मथुरा। रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में एआरएम ने मंगलवार रात पुराने बस स्टैंड पर अचानक छापा मारा तो अफरातफरी मच गई। जांच के दौरान चालक, परिचालक और स्टेशन प्रभारी नशे में धुत मिले। मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत ब्रेथ एनालाइजर (अल्कोहल टेस्टर) से उनकी जांच कराई। इसमें सभी के नशे में होने की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन


एआएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पुराने बस स्टैंड पर नियुक्त कुछ कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में रहते हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है। उन्होंने मंगलवार रात करीब 8 बजे बिना पूर्व सूचना के निरीक्षण किया। 

छापे के दौरान चालक पवन कुमार और परिचालक ललित लड़खड़ाते मिले। जब स्टेशन प्रभारी महावीर की जांच की तो वह भी नशे की हालत में पाए गए। एआरएम ने मौके पर सभी का मेडिकल परीक्षण करवाया और रिपोर्ट तैयार कर आरएम कार्यालय को भेज दी है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान नशे में पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें