फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोंडा में हुई फुटबॉल चैंपियनशिप में जिले की बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोंडा में 20 से 27 नवंबर तक हुई सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में आगरा मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। टीम में जिले की प्रिया धनकर, प्रीति वर्मा और दिव्या ने दमदार प्रदर्शन किया। आगरा मंडल की टीम चैंपियनशिप को जीतने में सफल हुई।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ मथुरा के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौंतेय ने बताया कि तीनों खिलाड़ी टीम की मुख्य सदस्य रहीं और हर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि क्वार्टर फाइनल में टीम ने मेरठ को 1–0 से हराया। सेमीफाइनल में फिर से लखनऊ का सामना किया। लखनऊ को रोमांचक मुकाबले में आगरा ने पेनल्टी में 5–4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बनारस के खिलाफ 90 मिनट तक चला। कड़े संघर्ष के बाद आगरा मंडल ने 1–0 से जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में प्रिया धनकर, प्रीति वर्मा और दिव्या ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। प्रीति और प्रिया पूर्व में भी अंडर-19 और सीनियर कैटेगरी में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं।
खिलाड़ियों को जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शकील अहमद, केआरटीटी के प्राचार्य कुलविंदर सिंह बग्गा, केआर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल, कृष्णवीर चौधरी, बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश केहरवार, फुटबॉल कोच प्रकांछा सिंह, डायट प्रवक्ता हरेश कुमार सिंह समेत अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें