फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डीएम, एसएसपी व एमवीडीए उपाध्यक्ष ने मिशन शक्ति केंद्र का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। जनसहयोग से जैंत थाने में बने मिशन शक्ति केंद्र कक्ष का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार और मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस पहल को आमजनमानस के सहयोग से किए गए कार्यों का प्रतीक बताया गया। मिशन शक्ति केंद्र के साथ ही थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक कार्यालय और सीसीटीएनएस कार्यालय का भी जीर्णोद्धार किया गया। इसके अतिरिक्त, थाना परिसर में एक हनुमान मंदिर की भी स्थापना की गई, जहां डीएम और एसएसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में सीओ सदर संदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक उमेश त्रिपाठी, निरीक्षक विवेक कुमार, संजीव कुमार, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, मनोज भाटी, निशांत पायल समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें