फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन-मांट के बीच दूरी हुई कम

विज्ञापन
मांट-वृंदावन के मध्य बना हुआ पैटून पुल।
विज्ञापन
वृंदावन। मांट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को वृंदावन से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने चार माह के बाद केशीघाट के समीप पांटून पुल तैयार किया है। इसके बनने से वृंदावन और मांट क्षेत्र के बीच वाहनों का आवागमन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। मांट क्षेत्र के दूध विक्रेताओं और सब्जी की खेती करने वाले लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर बढ़ने से एहतियात के तौर पर पांटून पुल को हटा दिया जाता है। चार माह तक पांटून पुल से आवागमन पूरी तरह बंद रहता है। वृंदावन और मांट क्षेत्र के बीच सफर स्टीमर और नावों के सहारे तय करना पड़ता है। चार माह के बाद लोक निर्माण विभाग ने वृंदावन-मांट के बीच पांटून पुल बनाने का ठेका वृंदावन के ठेकेदार को दिया। दस दिन में पांटून पुल बनकर तैयार हुआ है। इस पर सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इस पुल के बनने से वृंदावन और मांट क्षेत्र के बीच की 15 किलोमीटर की दूरी अब सिर्फ यमुना को पार करते ही पांच मिनट में तय हो रही है। लोक निर्माण विभाग के जेई राकेश जादौन ने बताया कि बेलवन मेला से पहले पांटून पुल बनकर तैयार हो गया है। देवरहा बाबा घाट पर पुल के निर्माण का कार्य भी चल रहा है। सात दिनों में यह पुल भी लोगों के लिए तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें