फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना में गिर रहा नालों का गंदा पानी, बंद कराया जाए

विज्ञापन
यमुना में सीधे गिरते नालों पर रोष व्यक्त करते गरीब एकता दल के पदाधिकारी।
विज्ञापन
वृंदावन। यमुना में गिर रहे नालों को बंद करने के लिए गरीब एकता दल के पदाधिकारियों ने हुंकार भरी है। उन्होंने प्रशासन ने इन्हें बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक महाजन ने कहा कि वृंदावन की विश्व में एक अलग पहचान है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। शहर का गंदा पानी नालों के माध्यम से सीधा यमुना में प्रवाहित हो रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक गोयल ने बताया कि नालों के दोनों तरफ खेती की जा रही। गंदे पानी से उत्पन्न खाद्यान्न से घातक बीमारियां फैलने की आशंका है। पार्षद घनश्याम चौधरी ने कहा कि प्रशासन को नालों के पानी को साफ करने के लिए प्लांट लगाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत भारती ने कहा नदियों को शुद्ध रखना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। महिला प्रदेश अध्यक्ष रिचा शर्मा और महासचिव गोपाल शर्मा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें