फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के नेतृत्व में होगा प्रदेश का विकास

Sun, 19 Mar 2017 12:00 AM IST
mathura news
विज्ञापन
याोगी
विज्ञापन
गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ के प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनने से संत समाज से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। संतों ने भाजपा के इस निर्णय को समाज और विकास हित में लिया गया उचित कदम बताया है। 
विज्ञापन


महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज और महंत हरिबोल महाराज ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोई संत उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है। देवमुरारी बापू ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से महात्मा गांधी का रामराज्य का सपना साकार होगा।

महामंडलेश्वर नवल गिरी और महामंडलेश्वर भाष्करानंद महाराज ने कहा कि ब्रज मंडल के विकास के लिए यह बहुत बड़ा मौका है, इसे योगी पूरा कर सकते हैं। महेशानंद सरस्वती, सेवानंद ब्रह्मचारी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, सुनील चतुर्वेदी, धर्म रक्षासंघ के सौरभ गौड़, आचार्य बद्रीश, गोपेश गोस्वामी, राम विलास चतुर्वेदी, रासाचार्य देवकीनंद शर्मा, नगर विकास समिति के महामंत्री केजी गुप्ता, वृंदावन विकास समिति अध्यक्ष राधा कृष्ण पाठक, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें