नए साल पर घूमने के लिए कुल्लू-मनाली और शिमला की बर्फीली वादियां नहीं, बल्कि बांके बिहारी का धाम वृंदावन पहली पसंद बन गया है। वृंदावन की बात करें तो यहां तीन दिनों में रिकोर्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंचे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बांकेबिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी व गिरिराजजी के दर्शन कर बड़ी संख्या में भक्त नए साल की शुरूआत करना चाहते हैं। तभी तो ये लोग बर्फ की वादियों को भूलकर कान्हा की नगरी में पहुंच रहे हैं। इनमें दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, राजस्थान व यूपी के भक्तों की संख्या सर्वाधिक है।
25, 26 और 27 दिसंबर की बात करें तो लगभग पांच लाख श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। वहीं पर्यटन विभाग के आंकड़े क्रिसमस पर कुल्लू-मनाली जाने वाले पर्यटकों की संख्या 20-30 हजार ही बता रहे हैं। वहीं शिमला में करीब 1.5 लाख पर्यटक पहुंचे। जमीनी हालात यह हैं कि नए साल के मद्देनजर मथुरा-वृंदावन के ज्यादातर होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। कमरों का किराया दो से तीन गुना मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन करते श्रद्धालु।
- फोटो : mathura
25 दिसंबर से ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश और राजस्थान से रोजाना करीब 1.50 लाख भक्त आ रहे हैं। नए साल की पूर्व संध्या और एक जनवरी को यह आंकड़ा करीब तीन लाख पहुंचने की संभावना है। यही कारण है कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने 2 जनवरी तक बाहरी वाहनों के वृंदावन में प्रवेश पर रोक लगा दी है। भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मे दर्शन करते श्रद्धालु।
- फोटो : mathura
बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत का कहना है कि त्योहार या नया साल, इन मौकों पर देशभर से लाखों श्रद्धालु श्री बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह सिलसिला एक जनवरी से दो दिन पहले से पांच जनवरी तक बना रहता है। फोगला आश्रम के प्रबंधक जागेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि उनके दोनों भवनों में 200 कमरे हैं।
4 of 6
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर के प्रवेश मार्ग पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : mathura
ये 12 नवंबर से 11 जनवरी तक फुल हैं। अन्य वर्षों की तुलना में इस बार ज्यादा श्रद्धालु वृंदावन आ रहे हैं। यही हाल वृंदावन के अन्य होटल और गेस्टहाउस का है। सभी हाउसफुल हैं। वहीं भक्तों की बढ़ती संख्या के कारण कुछ लोग प्रति कमरा किराया दो से तीन गुना हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही
विदेशी पर्यटकों में भी बदलते ट्रेंड का असर देखने को मिल रहा है। हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 11061 विदेशी पर्यटकों ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी दरबार में हाजिरी लगाई थी। इस साल लगभग डेढ़ गुना बढ़ोतरी की उम्मीद है।
नए साल पर डेढ़ गुना से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभवना
पर्यटन अधिकारी हेतराम सिंह ने बताया कि मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं मे हर साल बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। एक दिसंबर से अब तक करीब 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बांकेबिहारी के दर पर हाजिरी लगाई है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। पिछली साल दिसंबर माह के मुकाबले इस साल डेढ़ गुना से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभवना है।