फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दहक रहा दिन...रात में भी नहीं सुकून

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है। एक सप्ताह से तापमान 40 या इसके ऊपर ही चल रहा है। रविवावर को भी पारा 42 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद आंधी आने के आसार बने हुए हैं। तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 8 बजे से ही तेज धूप झुलसाने लगी। इन दिनों आरओ प्लांटों पर भी लोगों की भीड़ लग रही है। प्यास से मनुष्य ही नहीं पशु, पक्षी भी अकुलाए हुए हैं। दोपहर में लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं और कूलर भी ठंडक देने में नाकाम हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर भी दोपहर में सफर करने वाले यात्री गर्मी से बेहाल नजर आए। बस स्टैंड पर पंखे भी नहीं काम कर रहे हैं। यही हाल अन्य सार्वजनिक स्थानों का है।
रविवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि रात भी बेहद गर्म हैं। शनिवार की रात को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा तो रविवार को यह 26 .2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद आंधी आने के आसार हैं तो वहीं तापमान और बढ़ेगा। वहीं अगले पांच दिनों तक तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें