भारत में डाकघर सेवाओं को पहले से अधिक प्रभावशाली और बेहतर बनाने के लिए कार्य योजनाएं बनाई जा रही है। जल्द ही यह सभी कार्य योजनाएं धरातल पर साकार होती दिखेंगी।
यह बात केंद्रीय दूरसंचार विभाग के सचिव एएन नंदा ने कही। वह सोमवार को वृंदावन में मंदिरों के दर्शन करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि देशभर के तीर्थ स्थलों एवं मंदिरों वाले नगरीय क्षेत्रों से दूसरे क्षेत्रों में ठाकुरजी का प्रसाद भेजने की व्यवस्था को डाक सेवा के तहत जल्द लागू करने जा रहा है।
श्रद्धालुओं को अपने आराध्य का प्रसाद घर बैठे मिल सके यह डाक विभाग का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि भारत के सभी डाकघरों को डिजिटलाइज्ड किया जा रहा है। गांवों के डाकघरों को कंप्यूटराइज्ड करने का काम भी तेजी से चल रहा है।
उन्होंने बताया कि डाकघर की सुविधाओं को बैंकिंग सुविधाओं की तर्ज पर बेहतर बनाने की दिशा में मुहिम चल रही है। इसके लिए बचत योजना के साथ लेन-देन की सुविधाएं बढ़ाने पर भी कार्य योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग में अब सभी प्रकार की आंतरिक व बाहरी डाकों का ब्योरा भी एकत्रित करने पर विचार कर रहा है।
उन्होंने देशभर के तीर्थ स्थलों एवं मंदिरों वाले नगरीय क्षेत्रों से दूसरे क्षेत्रों में ठाकुरजी का प्रसाद भेजने की व्यवस्था को डाक सेवा के तहत जल्द लागू करने जा रहा है। श्रद्धालुओं को अपने आराध्य का प्रसाद घर बैठे मिल सके यह डाक विभाग का प्रयास होगा। इससे पूर्व उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की प्राकट्य स्थली निधिवन राज मंदिर एवं रंगनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की।