फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मिलावटी प्रसाद के दोषियों को मिले फांसी की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने विश्राम घाट पर हिंदू एकता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें हिंदूवादियों ने मिलावटी प्रसाद एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चिंतन किया। हिंदू एकता सम्मेलन गोविंद नगर स्थित सर्वेश्वरी सदन में प्रस्तावित था, लेकिन जिला प्रशासन की अनुमति न मिलने पर न्यास ने सम्मेलन का आयोजन यमुना तट पर किया।
विज्ञापन


सम्मेलन की अध्यक्षता स्वामी ज्ञान सागर महाराज ने की। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार दिनेश शर्मा ने कहा कि तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलावटी प्रसाद के कारण करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने शासन से मांग की है कि भगवान के प्रसाद में मिलावट करने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए।

युवा मोर्चा के नेता ऋतुराज सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है, सभी सनातनियों को एक मंच पर आकर संघर्ष के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्ति प्रदान करनी है और प्रसाद में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाना है। महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी, राष्ट्रीय महामंत्री गिर्राज सिंह वाल्मीकि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए संकल्प लिया। संत हरिदास बाबा महाराज, राज नारायण गौड़, आशीष शर्मा, ठाकुर नरेश सिंह, जमुना शर्मा, गुंजन शर्मा, हरिओम वर्मा, अभिजीत विसेन, रुचि सक्सेना, राजस्थान प्रभारी इंद्रदेव कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें