फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मगोर्रा के मंदिर में चोरी करने वाले शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मगोर्रा थाना क्षेत्र भरतपुर रोड जाजन पट्टी स्थित अदधा वाले हनुमान मंदिर से मूर्ति चुराने वाले दोनों शातिरों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनसे अष्टधातु की मूर्तियां बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि अदधा वाले हनुमान मंदिर से मूर्ति चुराने वाले दोनों शातिर सीसीटीवी में कैद हुए थे। हुलिये के आधार पर ढासू निवासी गांव समसपुर थाना रिफाइनरी और सुधीर निवासी मच्छी फाटक खटीक मोहल्ला, शहर कोतवाली को नगला झींगा जाने वाले रास्ते के सामने भरतपुर रोड से गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से भगवान शंकर की अष्टधातु की एक मूर्ति के साथ चुराई गई तीन अन्य मूर्तियां, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। दोनों को जेल भेज दिया है। शातिरों के खिलाफ पूर्व के भी कई मुकदमों का रिकॉर्ड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें