फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पांच दिन बाद खुली कचहरी, शोकावकाश के चलते कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिवाली पर छुट्टी होने के बाद शुक्रवार को कचहरी तो खुली, लेकिन तीन अधिवक्ताओं की मृत्यु के कारण साथी अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के कारण अपने मुकदमों की पैरोकारी को कचहरी आए वादकारियों को वापस लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं की मृत्यु पर साथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि दिवाली के कारण पांच दिन तक कचहरी बंद रही थी। इसी दौरान छुट्टी वाले पांच दिनों में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभात कुमार अग्रवाल, द्वारिका नाथ शर्मा एवं सत्यनारायण त्रिवेदी की मृत्यु हो गई। शुक्रवार को कचहरी आए साथी अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर मृतक अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि दी। बार एसोसिएशन के बौहरे कन्हैया लाल सभागार में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें उपाध्यक्ष भानु प्रकाश गौतम, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार गोला की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने मौन रहकर साथी अधिवक्ता की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें