फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर, अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम की टीम ने सोमवार को कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में कब्जाई हुई भूमि को खाली कराया। साथ ही नगर निगम स्वामित्व वाला बोर्ड लगाया।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट क्षेत्र में नगर निगम की भूमि खसरा संख्या-22 पर एक व्यक्ति ने अवैध रूप से निर्माण करा दिया था। उसे कई बार भूमि खाली करने की चेतावनी दी गई, लेकिन खाली नहीं की। सोमवार को बुलडोजर से चारदीवारी को ध्वस्त कराया और फिर से निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा चार दिन पहले महोली रोड पर ध्वस्त कराए वाहन धुलाई केंद्रों को संचालित होने पर बंद कराया और नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।
इसके साथ ही गोवर्धन चौराहा क्षेत्र में फुटपाथ पर लगी फल, सब्जी एवं जूस की दुकानों को हटवाकर चौराहे को खाली कराया। वहीं वृंदावन में चार धाम, मल्टीलेवल कार पार्किंग, इस्कॉन मंदिर, विद्यापीठ चौराहा, श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग आदि क्षेत्रों में फल, सब्जी एवं जूस विक्रेताओं को फुटपाथ से हटाया और शहर की सुंदरता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें