मांट। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की रसोईया को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई छात्राओं से मालिश करवाने का वीडियो वायरल होने के बाद की गई है।
दो दिन पहले क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसका अधिकारियों ने संज्ञान लिया और खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह व जिला समन्वयक नवीन सिंह को जांच सौंपी। दोनों अधिकारी विद्यालय पहुंचे और रसोइया सुनीता व वीडियो में दिख रही छात्राओं के बयान दर्ज किए। जिला समन्वयक ने बताया कि वीडियो ढाई माह पुराना है। उस समय रसोईया काम करते समय फिसल गई थी, जिससे उसके चोट आ गई थी। चोट आने पर रसोईया ने छात्राओं से दवा लगवा कर मालिश कराई थी। विभागीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।