फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यात्री को पीटता रहा परिचालक, चालक दौड़ता रहा बस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर चलती बस में परिचालक ने यात्री की बेरहमी से पिटाई कर दी। यात्री भरतपुर से मथुरा के लिए सवार हुआ था। बकाया रुपये मांगने पर यात्री का परिचालक से विवाद हो गया। इस पर परिचालक ने मिलकर यात्री को केबन में लिटाकर लात-घूसों से पीटा। इस दौरान बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ी और यात्री पिटता रहा। पिटाई से वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


भरतपुर–मथुरा मार्ग पर चल रही लोहागढ़ डिपो की बस (आरजे 05 पीए 7169) में एक युवक भरतपुर से मथुरा के लिए सवार हुआ। उसने टिकट खरीदने के लिए 500 रुपये का नोट परिचालक को दिया जबकि किराया 64 रुपये है। खुले पैसे न होने पर परिचालक ने टिकट के पीछे बकाया रकम लिखकर बाद में देने की बात कही। नहरौली पुल आते ही यात्री ने परिचालक से बकाया पैसे मांगे। परिचालक ने खुले रुपये नहीं होने की बात कही। इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परिचालक ने यात्री से गाली-गलौज कर दी। इससे दोनों में मारपीट होने लगी। ये देख चालक ने बस में तेजी से ब्रेक लगा दिए। इससे यात्री चालक केबन का कांच तोड़ते हुए इंजन के बराबर आकर गिर गया। इसके बाद परिचालक उसे नीचे डालकर बेरहमी से पीटता रहा और चालक बस को दौड़ता रहा।
विज्ञापन


बस में सवार अन्य यात्रियों ने बताया कि चालक की सीट के पीछे एक डंडा रखा था। युवक को उस डंडे से भी पीटा गया। शोर मचाने के बाद भी परिचालक ने उसे नहीं छोड़ा। चालक बस को नरहौली पुल से राजमार्ग के सर्विस रोड पर विपरीत दिशा में मोड़कर वापस ले जाने लगा। इस पर यात्रियों ने हंगामा करते हुए बस को मंडी समिति के बजरंग चौराहा के पास रुकवा लिया। यहां बस के रुकते ही जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान करीब आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो करीब 1.7 मिनट का है। इसमें परिचालक यात्री को नीचे लिटाकर पीटता दिखाई दे रहा है। वहीं चालक वीडियो बनाने वालों को धमका रहा है।

चालक-परिचालक के बंद आ रहे फोन
भरतपुर लोहागढ़ डिपो के मुख्य प्रबंधक राकेश कुमार सैनी ने बताया कि बस लोहागढ़ डिपो की है। ये बस भरतपुर से मथुरा होते हुए डीग जाती है। बस के चालक और परिचालक के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। दोनों के वापस लौटने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ और गलती किसकी है। यदि चालक-परिचालक की गलती सिद्ध हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें