फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संस्कार भारती के भारत माता पूजन समारोह में बिखरे राष्ट्रप्रेम के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। संस्कार भारती महानगर की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मसानी लिंक रोड स्थित एक होटल में भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नींबू-चम्मच दौड़ और रस्साकशी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल, संस्कार भारती के संरक्षक उमेश गोयल, कार्यक्रम संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल, मार्गदर्शक शिव कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र सक्सेना, अध्यक्ष अनूप माहेश्वरी एवं कार्यकारी अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। इस दौरान बच्चों की नींबू-चम्मच दौड़, महिलाओं की कुर्सी दौड़ और महिलाओं-पुरुषों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिताएं हुईं।
नींबू-चम्मच दौड़ (5 से 10 वर्ष) में भेदांशु प्रजापति प्रथम, युवान दक्ष द्वितीय और प्रणय राठी तृतीय स्थान पर रहे। 10 से 18 आयु वर्ग में क्रेतांश प्रथम और धैर्य द्वितीय स्थान पर रहे। रस्साकशी प्रतियोगिता में महिलाओं की टीम विजयी रही। जबकि कुर्सी दौड़ में छाया और रिया ने बाजी मारी। महामंत्री इलेवन और अध्यक्ष इलेवन के बीच हुए मुकाबले में अध्यक्ष इलेवन विजयी रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतिम चरण में आगरा से आए जादूगर जितेंद्र बघेल ने मैजिक शो से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुटुंब प्रबोधन अभियान के अंतर्गत संस्कार भारती, मथुरा के कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंघल के परिवार की चार पीढ़ियों के उपस्थित सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान चारु सिंघल, रेनू शर्मा, सुभाष अग्रवाल, अमृत खंडेलवाल, भारत भूषण सिंघल, हृदयेश शर्मा, नीलम सक्सेना समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें