फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीजन का सबसे ठंडा दिन..पारा <bha>@</bha> 13.3

विज्ञापन
दोपहर में कोहरे की धुंध के बीच हाइवे से होकर गुजरते वाहन।
विज्ञापन
मथुरासर्द हवाओं के साथ बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। दिन में तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस सीजन का अब तक सबसे कम तापमान रहा। शीतलहर से लोगों का बुरा हाल रहा। सुबह स्मॉग छाया रहा।
विज्ञापन

बुधवार को भी कोल्ड ड़े कंडीशन रही। सुबह से ही हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोग परेशान रहे। दिन का पारा सबसे कम दर्ज हुआ तो वहीं रात का पारा भी 7.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बर्फीली हवाएं शूल की तरह चुभती महसूस हुईं। सरकारी कार्यालयों में भी फरियादियों की संख्या कम नजर आई। वहीं बस स्टैंडों पर भी यात्रियों की संख्या कम रही। सर्दी में नगर निगम के रैन बसेरों में भी बेसहारा लोगों ने बड़ी संख्या में शरण ले रखी है। शाम होते ही हवाओं की रफ्तार बढ़ गई। इससे बाजारों में शाम होते ही सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिन तक मौसम कमोवेश ऐसा ही रहेगा। शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें