फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीएम योगी पुकारते रहे नाम...ब्लॉक प्रमुख तक नहीं पहुंची आवाज, तकनीकी दिक्कत से संवाद हुआ फेल

Mon, 29 Sep 2025 11:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नौहझील की ब्लॉक प्रमुख से सीधा संवाद नहीं हो सका। तकनीकि दिक्कत के चलते सीएम योगी तक उनकी आवाज नहीं पहुंची। नाराज ब्लाॅक प्रमुख ने मामले की शिकायत प्रमुख सचिव से करने की बात कही है।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को तकनीकि दिक्कत के चलते नौहझील की ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी से सीधा संवाद नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री ने दो-तीन बार ब्लॉक प्रमुख का नाम पुकारा लेकिन जब सुमन चौधरी ने बाेलना शुरू किया तो उनकी आवाज सीएम तक नहीं पहुंची। नाराज ब्लाॅक प्रमुख ने मामले की शिकायत प्रमुख सचिव से करने की बात कही है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समृद्धि का शताब्दी पर्व महा अभियान आरंभ किया। लाइव कार्यक्रम के दौरान सीएम ने प्रदेश के 7 ब्लॉक प्रमुख और तीन जिला पंचायत अध्यक्षों से संवाद किया। तीसरे क्रम में सीएम ने नौहझील की ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी का नाम लिया। जैसे ही ब्लॉक प्रमुख ने बोलना शुरू किया उनकी आवाज सीएम तक नहीं पहुंची। सीएम ने दो बार सुमन चौधरी का नाम लिया परंतु तकनीकि कमी के कारण ब्लॉक प्रमुख की आवाज सीएम तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद पूरा कंप्यूटर सिस्टम फेल हो गया।
ब्लाॅक प्रमुख ने बताया कि शासन स्तर से तय कार्यक्रम की बेहतर तैयारी करने के निर्देश दिए गए थे। न तो पर्याप्त इंतजाम किए गए न कोई ऑपरेटर पहुंचा।

जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे कार्यक्रम शुरू होने के बाद पहुंचीं। वह समय से पूर्व पहुंचकर मॉनिटरिंग करतीं तो शायद संवादहीनता नहीं होती। इतना ही नहीं सीएम के संबोधन के दौरान विद्युत व्यवस्था से ब्लॉक सभागार में अंधेरा छा गया। अव्यवस्थाओं पर ब्लॉक प्रमुख नाराजगी भरे लहजे में वहां से निकल गईं। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में प्रमुख सचिव से लिखित में शिकायत करेंगी। विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें