फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समय बढ़ेगा या फिर नहीं... हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में फिर होगा मंथन

Mon, 29 Sep 2025 11:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय बढ़ेगा या नहीं, इसे लेकर फिर से मंथन आज किया जाएगा। कई अन्य मुद्दों पर कमेटी के सदस्य सहमति बना सकते हैं। 
विज्ञापन
श्री बांकेबिहारी मंदिर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दर्शन का समय बढ़ाने के आदेश हाईपावर्ड कमेटी ने दिए तो गोस्वामियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। कुछ लोगों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तो कुछ सेवायतों और महिलाओं ने प्रदर्शन किया, लेकिन अब सोमवार को होने वाली हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में इस पर मंथन होगा।
विज्ञापन


विदित हो कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समय को बढ़ाने के आदेश दिए थे तो पिछले कमेटी के सचिव डीएम सीपी सिंह ने आदेश भी जारी किए। इसी बीच कुछ सेवायतों इस मामले को कोर्ट ले गए, लेकिन मंदिर के गोस्वामी इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। नीलम गोस्वामी का कहना है कि दर्शन का समय बढ़ाने से मंदिर की पारंपरिक सेवा-पद्धति और धार्मिक परंपराएं प्रभावित होंगी।

29 सितंबर को होने जा रही हाईपावर्ड बैठक में इस बात पर एक बार फिर मंथन किया जाएगा। कई अन्य मुद्दों पर कमेटी के सदस्य सहमति बना सकते हैं। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार की बैठक तय करेगी कि समय को लेकर कुछ बदलाव होगा या फिर पूर्व के आदेश पर सख्ती की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें