फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विकास पथ पर दमकेगी कान्हा की नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कान्हा की नगरी अब विकास के मामले में अयोध्या और काशी की तरह दमकेगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के विजन-2030 की पटकथा तैयार की गई है, जिसके अंतर्गत अगले छह वर्षों में मथुरा, वृंदावन और ब्रज के अन्य धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं और सुगम आवागमन से जोड़ा जाएगा। छह साल में 95 फीसदी कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता प्रदान करना है। ब्रज के सभी प्रमुख धार्मिक स्थल मथुरा, गोवर्धन, बरसाना और गोकुल एक-दूसरे से बाइपास मार्गों के जरिए जोड़े जाएंगे। श्रद्धालु किसी भी एक स्थल से आसानी से सभी धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए संपर्क मार्गों पर जोर दिया जाएगा। आगरा की ओर से आने वाले श्रद्धालु अब सीधे गोवर्धन जा सकेंगे। फरह के निकट हिंदुस्तान कॉलेज से 47 किलोमीटर लंबा नया फोरलेन गोवर्धन बाइपास बनेगा। इस पर 700 करोड़ खर्च किए जाएंगे और इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी करेगा।
वहीं गोवर्धन से राधारानी की नगरी बरसाना जाने के लिए 25 किलोमीटर लंबा फोरलेन बाइपास बनेगा। इसके निर्माण पर 170 करोड़ और भूमि खरीद पर 150 करोड़ खर्च होंगे। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की ओर से वृंदावन में बड़ी परियोजना चलाई जा रही है। 1682 करोड़ की लागत से एनएच-44 को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। इस 15 किलोमीटर लंबे बाइपास पर वाहनों की गति 100 किमी प्रति घंटा होगी और इसमें तीन किलोमीटर एलिवेटेड ब्रिज सहित तीन फ्लाईओवर और दो ट्रंपिंग इंटरचेंज बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


भरतपुर-मथुरा मार्ग होगा फोरलेन
इसके अलावा, अंतरराज्यीय सीमा से जुड़ा भरतपुर-मथुरा मार्ग भी 280 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा। वहीं, राज्य सेतु निगम छटीकरा- राधाकुंड मार्ग पर 100 करोड़ रुपये से फोरलेन ओवरब्रिज बनेगा। योगी सरकार का यह विजन ब्रज क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और धार्मिक मानचित्र पर दमकाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें